गणवेश
शासन की निति के अन्तर्गत विद्यालय का एक निर्धारित गणवेश है | छात्रों हेतु खाकी पेंट, आसमानी कमीज , काले जूते, काले मोज़े तथा जाड़ों में नेवी ब्लू कोट या स्वेटर है | छात्राओं के लिए आसमानी कुर्ता, सफ़ेद सलवार, सफ़ेद चुन्नी, सफ़ेद मोज़े तथाकाले जूते निर्धारित है | पैरामेडिकल छात्रों के लिए सफ़ेद पेंट -शर्ट एवं सफ़ेद जैकेट / कोट तथा छात्राओं के लिए सफ़ेद सलवार -कमीज, सफ़ेद कोट / जैकेट निर्धारित है | पैरामेडिकल छात्र – छात्राओं के लिए सफ़ेद जूते -सफ़ेद मोज़े निर्धारित है |
अनुशासन
निम्न शर्तों को पूरा करने पर ही विद्यार्थी विद्यालय परिसर में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे |
1-समय से 15 मिनट पूर्व विद्यालय को अपने कक्षा में प्रवेश कर लेना है |
2-बिना गणवेश (ड्रेस) तथा परिचय-पत्र के किसी भी विद्यार्थी का विद्यालय परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित है |
3-कोई भी छात्र अपने साथ मोबाइल लेकर कदापि विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करेगा |
4-छात्र – छात्राएं साईकिल स्टैंड पर ही रखेंगे |
5-बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कोई भी विद्यार्थी मोटर साईकिल लेकर विद्यालय में प्रवेश नहीं करेगा |
6-प्रत्येक विद्यार्थी को पुरे समय विद्यालय में रहना है, विशेष परिस्थिति में कक्षाध्यापक से लिखित अनुमति लेकर ही विद्यार्थी बहार जा सकेंगे |
7-कोई भी विद्यार्थी बिना अध्यापक के अनुमति के अपनी कक्षा के बाहर नहीं निकलेगा |
8-कक्षा के पंखा तथा फर्नीचर के तोड़ -फोड़ के लिए उसी कक्षा के विद्यार्थी निम्मेदार होंगे तथा आर्थिक दंड के भागी होंगे |
विद्यालय में शैक्षिक क्रिया-कलापों के अबाध गति से सञ्चालन के लिए अनुशासन समिति बनाई गयी है, जिसके आदेशों का पालन करना सभी छात्र – छात्राओं के लिए अनिवार्य है |
