Manager
Murari Inter College, Sahjanwa, Gorakhpur

शिक्षा मानव व्यक्तित्व की आत्मा है और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सबसे बड़ा वरदान। अपनी स्थापना के पश्चात मुरारी इंटरमीडिएट कालेज, सहजनवां निरंतर नई ऊँचाईयाँ छू रहा है परन्तु अंतर्राष्ट्रीय जगत में आधुनिक अंग्रेजी शिक्षा के बढ़ते हुए प्रभाव और उपयोगिता से हम अपने विद्यार्थियों को वंचित नहीं रख सकते। काफी लंबे समय से क्षेत्र के अभिभावकों द्वारा एक अच्छे अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसलिए मैं दृढ़ निश्चय के साथ विद्यालय के प्रबंध समिति की ओर से क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के संचालन की प्रतिबद्धता व्यक्त करता हूँ। क्षेत्र के निम्न और मध्यम आय वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए हमारा यह एक नया शैक्षणिक उद्यम है जिसका उद्देश्य कमजोर आय वर्ग के विद्यार्थियों को मुरारी इंटरमीडिएट कालेज के परिसर में ही तुलनात्मक रूप से किफायती शुल्क में अंग्रेजी माध्यम मे मूल्य आधारित गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। हमारी योजना इस वातावरण को प्रोत्साहित करता है।विद्यालय को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने वाली एक ऐसी संस्था के रूप में प्रत्यास्थापित करना है जो क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रथम विकल्प बनकर उनकेअंदर छुपी हुई प्रतिभा को पहचान कर इस प्रकार निखार सके ताकि वे अपने जीवनके लक्ष्य को प्राप्त कर देश की सेवा के योग्य बन सकें।

मैं अपने प्रिय छात्रों और समर्पित विद्वान शिक्षकों के लिए शुभकामना व्यक्त करता हूँ।