पाठ्य सहगामी क्रियाएं
खेल कूद – विद्यालय के पास छात्रों-छात्रोंओं के लिए पृथक-पृथक क्रीड़ांगन है, जहाँ फूटबाल, क्रिकेट, दौड़, गोला फेक, डिस्कस, लट्ठा-कूद आदि के खेलने की समुचित व्यवस्था है | विद्यालय के इसी क्रीड़ा क्षेत्र पर क्षेत्रीय, जनपदीय एवं मंडल स्तरीय युवक समारोह कई बार संपन्न हो चुके है | इसी क्रीड़ांगन में कई मुख्यमंत्रियों एवं प्रधानमंत्रियों की जनसभाएं भी समपन्न हो चुकी है | यहाँ के खिलाडी बिभिन्न खेलों में जनपद एवं मंडल में ही नहीं अपितु राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी सहभागिता दर्ज करा चुके है |
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन. सी. सी.)-विद्यालय में वरिष्ठ एवं कनिष्क दोनों प्रभागों में बालक – बालिकाओं को सैन्य प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था है | सीनियर डिवीज़न में एक प्लाटून तथा जूनियर डिवीज़न में एक ट्रूप है | सीनियर डिवीज़न में कक्षा 11 – 12 तथा जूनियर डिवीज़न में कक्षा 9 , 10 के इच्छुक छात्रों-छात्रोंओं को सैनिक शिक्षा दी जाती है |
स्काउट – विद्यालय में सीनियर एवं जूनियर वर्ग में भारत स्काउट -गाइड की शिक्षा प्रदान की जाती है | समय समय पर क्षेत्रीय एवं जनपद स्तरीय शिवरों का भी आयोजन विद्यालय में होता है |
छात्रवृतियाँ एवं पुरस्कार
शासन की ओर से अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाती, अल्पसंख्यक तथा निर्धन छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृतियाँ प्रदान की जाती है | कॉलेज में मेधावी क्षात्रों के प्रोत्साहन के लिए समाज के प्रबुद्धजनो द्वारा निम्न पुरस्कार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किये जाते है –
स्व. ध्रुवनारायण सिंह स्मृति पुरस्कार – इसके अन्तर्गत हाई स्कूल तथा इंटर से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पांच सौ रुपये एवं प्रमाण – पत्र प्रदान किया जाता है |
रामनाथ यादव पुरूस्कार – इसके अन्तर्गत हाईस्कूल तथा इंटर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने छात्रों को 1001/ – प्रदान किये जाते है |
स्व. सत्यवान सिंह स्मृति पुरस्कार – इसके अन्तर्गत व्यावसायिक शिक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को पांच सौ रुपये एवं प्रमाण – पत्र प्रदान किया जाता है |
स्व. रामकोमल शाही स्मृति पुरस्कार – इसके अन्तर्गत हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति एंव प्रमाण पत्र दिए जाते है |
स्व. लालजी सिंह स्मृति पुरस्कार – इसके अन्तर्गत इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को दो हजार एक सौ रुपये का नकद पुरस्कार एवं प्रमाण -पत्र दिया जाता है |
स्व. कृष्ण प्रताप सिंह स्मृति पुरस्कार – इसके अन्तर्गत हाई स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को दो हजार एक सौ का नकद पुरस्कार एवं प्रमाण -पत्र दिया जाता है |
स्व. राजेंद्र प्रसाद वर्मा स्मृति पुरस्कार – इसमें इंटर तथा हाई स्कूल में द्वतीय स्थान पाने वाले छात्र को 500/- का नकद पुरस्कार दिया जाता है |
