
सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक वर्ष में अभिभावक -अध्यापक संघ का गठन किया जाता है | अभिभावक -अध्यापक संघ के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के शैक्षिक वातावरण में उन्नयन, पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों का आयोजन, विद्यालय के भवन, विद्युत्, व्यवस्था, फर्नीचर तथा स्थायी उपकरणों हेतु अभिभावकों से आर्थिक सहयोग प्राप्त करना है | अभिभावक – अध्यापक का सुझाव विद्यालय परिवार के लिए महत्वपूर्ण होता है |
